अब्दु रोजिक ने छोड़ा बिग बॉस खौला फैंस का खून, साजिद खान पर निकला लोगों का गुस्सा
Netizens are in grief as Abdu Rozik quit Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) का बीता वीकेंड का वार काफी हैरानी भरा रहा। इस बार वीकेंड का वार स्पेशल एपिसोड में तजाकिस्तान के सबसे छोटे यूट्यूबर अब्दु रोजिक की छुट्टी होने वाली है। जिसकी झलक मेकर्स ने बीते दिन ही एक प्रोमो वीडियो जारी करके दे दी थी।
अब इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों के रिएक्शन्स की बाढ़ आ गई है। अब्दु रौजिक (Abdu Rozik) की घर से हुई अचानक छुट्टी फैंस को रास नहीं आई। इसके बाद इंटरनेट की दुनिया में अब्दु रोजिक को दोबारा घर में बुलाने की लोग बातें करने लगे हैं। जबकि कई लोग अब्दु रोजिक के साथ साजिद खान (Sajid Khan) के बुरे बर्ताव को लेकर भी निशाना साध रहे है।
Read More: Video: ‘माही से तेज ऋषभ पंत’, चश्मा पहनकर विकेट के पीछे बने गुंडे
अब्दु रोजिक के जाने से खौला फैंस का खून
कई लोग ऐसे हैं जो अब्दु रोजिक के घर से निकलने पर खफा हैं और इसके लिए साजिद खान पर निशाना साध रहे हैं। एक इंटरनेट यूजर ने कमेंट कर लिखा है, ‘जिस तरह से बीते कुछ हफ्तों से अब्दु रौजिक को बुली किया जा रहा था वो टूट चुका था।
It won’t be the same without him, gonna miss him 🥺 you’ll be back Abdu #biggboss16 #AbduRozik @Abdurozikmusic pic.twitter.com/EyJOC5FdV1
— MoushumiTasneem (@MoushumiTasneem) December 17, 2022
अब कम से कम कुछ दिन वो आराम की सांस ले सकेगा और दोबारा घर में दमदार वापसी करेगा।’ जबकि एक इंटरनेट यूजर ने कमेंट कर लिखा कि अब्दु रोजिक के जाने के बाद अब वो इस गेम शो को नहीं देखेंगे। वो चाहते हैं कि अब्दु रोजिक घर में दोबारा वापस आए। अब्दु रोजिक को लोगों से मिलने वाले ये ट्वीट्स आप यहां देख सकते हैं।
आखिर क्यों हुई अब्दु रोजिक की छुट्टी?
घर से अब्दु रोजिक की विदाई फैंस का दिल तोड़ गई है। कई लोग परेशान हैं कि आखिर अब्दु रोजिक को घर से बाहर क्यों निकाला गया है। सामने आई एक जानकारी के मुताबिक दरअसल, अब्दु रोजिक को मेडिकल वजहों से घर से बाहर किया गया है। जल्दी ही अब्दु रोजिक फिर से बिग बॉस के घर में एंट्री करने वाले हैं। बीते दिनों साजिद खान ने अब्दु रोजिक के साथ एक भद्दा मजाक किया था। जिसके बाद से ही अब्दु रोजिक के फैंस बिग बॉस के मेकर्स से नाराज चल रहे थे। साथ ही अब्दु रोजिक की एजेंसी ने भी बिग बॉस के मेकर्स पर साजिद खान की ओर से किए गए भद्दे मजाक पर गुस्सा निकाला था।