टीवी के टॉप सीरियल Anupama में रोजाना कुछ न कुछ ऐसा देखने को मिलता है, जिसे दर्शक शो से जुड़े रहते हैं और लगातार प्यार बरसाते रहते हैं। बीते एपिसोड में आपने देखा कि अनुपमा का कॉलेज में आज पहला दिन होता है और अनुज उसे खुद बाइक पर छोड़ने जाता है। अनुज कहता है कि जो कॉलेज रोमांस वो जवानी में नहीं कर पाया वो अब करेगा। दोनों बाइक पर खूब रोमांस करते हैं। वहीं अधिक और पाखी का रिश्ता तोड़ने के लिए बरखा वनराज से मिलती है और उसे अधिक की सच्चाई बताती है।
आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि अनुपमा के कॉलेज का पहला दिन है और क्लास में सबका इंट्रो होता है और सब एक-एक करके अपने बारे में बताते हैं। उधर बरखा शाह हाउस पहुंचती है और वनराज और बाकी सभी लोगों के सामने अधिक की सच्चाई बताती है। वो कहती है कि पहले अधिक ने अनुपमा को कंट्रोल करने के लिए पाखी के साथ प्यार का नाटक किया था। बा गुस्सा होकर बोलती है कि ये अब क्यों बताने आई हैं..तेरी भी एक बेटी है…थोड़ी तो शर्म की होती। बरखा कहती है कि अधिक का लाइफस्टाइल बहुत अलग है और वो हमेशा लड़कियों से घिरा रहता है। वो कहती है कि ये बात तो अनुपमा को भी पता थी लेकिन उसने किसी को क्यों नहीं बताया।
भागकर शादी करेगी पाखी
पाखी बरखा की सारी बात सुन लेती है और अधिक का पक्ष रखते हुए कहती है कि अधिक ने पहले से ही उसे सब कुछ बता दिया था। बा कहती है कि सब जानने के बाद भी तुम उसके पीछे पागल है। पाखी कहती है कि चाहे कुछ भी हो लेकिन वो शादी तो अधिक से ही करेगी। पाखी सीधा अधिक को फोन मिलाती है और किसी भी कीमत पर शादी की बात कहती है। अधिक पाखी को समझाता है कि जो होगा अच्छा होगा। वहीं अनुपमा इस चीज से अंजान हैं कि शाह हाउस में क्या तमाशा हो रहा है।
जी हां, बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) का ताजा एपिसोड इस बार काफी ज्यादा…
Sidharth Shukla (सिद्धार्थ शुक्ला) Bigg Boss: सलमान खान का घटिया शो अपने फिनाले के करीब…
TV का चर्चित शो (सलमान खान का) Bigg Boss 16 अपने अंतिम चरण में है।…
TV का सबसे मजेदार और फेमस रियलिटी शो Bigg Boss 16 इन दिनों चर्चा का…
Shalin Bhanot: TV का चर्चित शो Bigg Boss 16 अपने आखिरी दो हफ्तों में है।…
जी हां, रोहित शर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे मैच में अपने कुछ अलग अंदाज में…