Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: मंजिरी बनाना चाहती है आरोही को बहू, अभिमन्यू-अक्षरा खोलेंगे राज
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में अब तक आपने देखा कि अभिमन्यु, नील को समझाने की कोशिश करता है कि वह आरोही से शादी ना करे क्योंकि उसे पता है कि आरोही उससे नहीं बल्कि उसके पैसों से प्यार करती है। लेकिन नील सबके खिलाफ हो जाता है। इतना ही नहीं नहीं वह अभिमन्यु को भी ऐसा कुछ बोल देता है कि जिसकी उम्मीद कभी अभिमन्यु ने भी नहीं की थी।
नील, अभिमन्यु से कहता है कि वह ये सब इसलिए कर रहा है क्योंकि उसकी खुद की शादी नहीं चली। नील की बात सुनकर अभिमन्यु को बड़ा झटका लगता है। उसे यकीन ही नहीं होता कि जिस भाई को वह इतना प्यार करता था, उसने उसे ऐसा कुछ कहा। (Gossip News)
नील का हुआ एक्सीडेंट (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai)
वहीं आरोही नई चाल चलती है और नील को कहती है कि अगर उनकी शादी नहीं हुई तो वह खुद को खत्म कर देगी। नील, आरोही की चाल में फंस जाता है और उससे मिलने के लिए निकल जाता है। इतनी हड़बड़ी के दौरान नील की गाड़ी का एक्सीडेंट हो जाता है। बिरला परिवार को जैसे ही ये पता चलता है तो सभी अस्पताल पहुंचे हैं।
गोएंका हाउस रिश्ता लेकर गई मंजिरी (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai)
नील की ऐसी हालत देखकर मंजिरी परेशान हो गई है और इसलिए अब वह गोएंका परिवार में उसका रिश्ता लेकर जाएगी। गोएंका परिवार हैरान हो जाएगा मंजिरी को देखकर। इतना ही नहीं मंजिरी इस दौरान अक्षरा को ताना भी मारेगी। वह कहेगी कि अक्षरा अपना रिश्त को बचा नहीं पाई और अब दूसरे के रिश्ते को भी तोड़ रही है। मंजिरी अब अक्षरा को हटाकर बस आरोही को ही अपनी बहू मानती है। मंजिरी की बातों को सुनकर अक्षरा के साथ-साथ अभिमन्यु को भी बुरा लगता है।
हर्षवर्धन बताएगा अक्षरा की सच्चाई (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai)
नील के एक्सीडेंट और मंजिरी के नील और आरोही के शादी के फैसले से पर आयुष्मान जहां परेशान होगा तो हर्षवर्धन उसे संभालेगा। इसके साथ ही वह अभिमन्यु को ये एहसास दिलवएगा कि कैसे अक्षरा हमेशा उसके साथ हर मुसीबत में खड़ी रही है। अभिमन्यु को भी समझ आ जाता है कि अक्षरा ने हमेशा उसके लिए बहुत कुछ किया है और उसने उसका दिल तोड़ा है। अब अभिमन्यु फैसला लेगा कि वह अक्षरा का हमेशा साथ देगा।
View this post on Instagram
Read More: करण के सामने घरवालों ने प्रियंका को दिखाया नीचा, लोग बोले- जीतेगी तो सबके मुंह पर तमाचा पड़ेगा
अब क्या नील और आरोही को दूर करते-करते क्या अक्षरा और अभिमन्यु साथ आ पाएंगे या मंजिरी अब दोनों को एक नहीं होने देगी। वैसे फैंस भी अब दोनों को जल्द साथ देखना चाहते हैं। (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Updates) (Gossip News)(Entertainment) (TV News) (yrkkh written updates)